Box Office Wiki
Box Office Wiki Brings You All The Latest Breaking News, Viral Trends And Information From Social Media World, Including Twitter, Instagram And Youtube. | Contact Us : sacnilk24@gmail.com Visit Also : Sacnilk 24

इंस्टाग्राम पर 10 सबसे हॉट बॉलीवुड एक्ट्रेस

एक समय था जब हमें अपने पसंदीदा बॉलीवुड सितारों के बारे में जानने के लिए टीवी न्यूज़ और न्यूज़पेपर का सहारा लेना पड़ता था। आजकल तस्वीर बदल गई है। अगर आपको अपने किसी भी पसंदीदा बॉलीवुड स्टार के बारे में जानना है तो बस इंस्टाग्राम खोलिए। 

चाहें आगामी फ़िल्म को जानकारी हो या उनके निजी जीवन की, ये सितारे सब कुछ अपने फॉलोवर्स से साझा करते हैं। बॉलीवुड एक्टर्स के साथ एक्ट्रेस भी इंस्टाग्राम पर मशहूर हैं। इस लेख में 10 सबसे हॉट बॉलीवुड एक्ट्रेस की बात करेंगे जो इंस्टाग्राम पर काफ़ी लोकप्रिय हैं।

1.प्रियंका चोपड़ा (68 मिलियन फॉलोवर्स)

प्रियंका चोपड़ा ऐसी एक्ट्रेस हैं जो बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी जानी जाती है। निक जोनस जैसे सितारे के साथ हाल ही में उनका विवाह हुआ है। प्रियंका चोपड़ा फ़िल्म जगत की एक ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं जिन्होंने सैकड़ों फ़िल्मों में काम किया। वो निरंतर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं। ये इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

2. दीपिका पादुकोण (60 मिलियन फॉलोवर्स)

दीपिका पादुकोण के अंदर जितना साधो है उतना ग्लैमर भी है। वो पहले ही हिंदी फ़िल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है। फ़िल्मों में उनके ग्लैमरस अंदाज़ सभी को काफ़ी पसंद है। जीवन में घटित हर छोटी बड़ी बात को वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करना नहीं भूलती।

3. आलिया भट्ट (55 मिलियन फॉलोवर्स)

महज़ कम उम्र में बॉलीवुड में दस्तक देने वाली आलिया बेहद प्रभावशाली और ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं। राज़ी, उड़ता पंजाब और हाईवे जैसी फ़िल्मों में भले आपने उनका सादा किरदार देखा हो, पर इंस्टाग्राम पर उनकी हॉट फोटोज़ हमेशा चर्चा का विषय बनती हैं। ये हॉट के साथ क्यूट भी है।

4. श्रद्धा कपूर (66 मिलियन फॉलोवर्स)

श्रद्धा कपूर के बारे में क्या बोलना, इन्होंने अपनी सादगी और भोलेपन से 66 मिलियन दिलों को पिघला दिया है। आशिकी 2, एक विलेन, एबीसीडी और बाघी जैसी फ़िल्मों से अपनी अदाकारी का परचम भी लहरा चुकी हैं। यह इंस्टाग्राम पर लगातार अपनी फिटनेस, इवेंट्स और फ़िल्मों से संबंधित जानकारी साझा किया करती हैं।

Next Page>>